बिलासपुर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के ट्रायल 19-20 को

--Advertisement--

Image

हमीरपुर 16 दिसंबर – अनिल कपलेश

मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए युवा सेवाएं एवं खेल विभाग 19 और 20 दिसंबर को बिलासपुर के लुहणू खेल परिसर में प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों के ट्रायल लेने जा रहा है।

जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी पूर्ण चंद कटोच ने बताया कि कबड्डी में लड़कियों के ट्रायल 19 दिसंबर को सुबह 10 बजे से और वॉलीबाल में लडक़ों के ट्रायल 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे से लिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2004 के बाद जन्में खिलाड़ी इन ट्रायल्स में भाग ले सकते हैं। खिलाडिय़ों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र, स्थानीय निकाय या ग्राम पंचायत द्वारा कम से कम पांच साल पहले जारी किया गया आयु प्रमाण पत्र, खेलों में उपलब्धियों के मूल प्रमाण पत्र तथा फोटो कॉपी साथ लानी होंगी।

जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी ने जिला हमीरपुर के प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...