साईं पब्लिक स्कूल में गूंजा सफलता का मंत्र, मोटिवेशनल स्पीकर फिरोज़ ने बच्चों में भरा आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

संस्थान साईं पब्लिक स्कूल नैनीखड में बच्चों में सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए और बच्चों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए संस्थान द्वारा बच्चों के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया गया। आयोजन में प्रसिद्ध लेखक व साहित्यकार तथा मौटिवेशनल स्पीकर फिरोज़ के. रोज़ स्त्रोत व्यक्ति के रुप में उपस्थित रहे।

फिरोज़ के. रोज़ ने बच्चों को प्रोत्साहित करने के साथ साथ बच्चों के साथ वार्तालाप भी किया। फिरोज़ के. रोज़ ने बहुत से कामयाब लोगों के उदाहरण देकर बच्चों में और मेहनत करने की भावना का संचार किया। बच्चों ने भी चर्चा में बढ़ चढ़ कर भाग लिया और स्त्रोत व्यक्ति से सफलता प्राप्त करने के बारे में उनकी शंकाओं का समाधान भी तलाश किया।

संस्थान के प्रबंधक सुभाष साहिल ने मुख्य वक्ता श्री फिरोज़ के. रोज़ का शाल और स्मृति चिन्ह के साथ स्वागत किया और कार्यक्रम में पधारने के लिए धन्यवाद दिया। संस्थान के अध्यापकों ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...