सांसद प्रतिभा सिंह ने तीन उप चुनावो के प्रचार प्रसार की सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

--Advertisement--

शिमला, 19 जून – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में हो रहें तीन उप चुनाव नालागढ़, हमीरपुर व देहरा विधानसभा के लिये पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को चुनाव के प्रचार प्रसार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप दी है।

नालागढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिये उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के साथ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर कर्नल धनीराम शांडिल, पूर्व गंगू राम मुसाफिर, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक कुलदीप सिंह राठौर, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर ठाकुर, मोहन लाल ब्राक्टा, राम कुमार चौधरी विधायक अजय सोलंकी व विनोद सुल्तानपुरी को समन्वयक बनाया गया है।

हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में टीसीपी व तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के साथ राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, रंगीला राम राव, 7वें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल, विधायक चंद्र शेखर, राकेश कालिया, नीरज नैयर, सुरेश कुमार, हरीश जनारथा, भुवनेश्वर गौड़, सुदर्शन सिंह बबलू, रंजीत राणा व विवेक शर्मा को समन्वयक बनाया गया है।

देहरा विधानसभा उप चुनाव के लिये कृषि मंत्री चंद्र कुमार के साथ पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, कुलदीप कुमार, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, युवा खेल सेवाएं मंत्री यादवेंद्र गोमा, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर एस बाली, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, विधायक भवानी पठानिया, संजय रत्न, डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया, मलिंदर राजन, अनुराधा राणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सुनील शर्मा बिट्टू,पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर,पवन ठाकुर व विजय पाल सिंह को समन्वयक बनाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...