केजरीवाल को राहत नहीं, कोर्ट ने फिर बढ़ाई न्यायिक हिरासत

--Advertisement--

नई दिल्ली – नवीन चौहान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अभी तिहाड़ जेल में ही रहना होगा। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। अदालत ने अरविंद केजरीवाल को 3 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रखे जाने का आदेश सुनाया है।

अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ विनोद चौहान की न्यायिक हिरासत भी 3 जुलाई तक बढ़ा दी है। दोनों को ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था। राउज एवेन्यू कोर्ट के इस आदेश के बाद केजरीवाल को फिलहाल अभी आगे भी तिहाड़ जेल में ही रहना होगा।

दरअसल दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाले में दोनों की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया था। कथित शराब घोटाले में सीएम केजरीवाल दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...