सांसद किशन कपूर ने न्यांगल में जाना त्रासदी से प्रभावित लोगो का कुशलक्षेम, 16.5 लाख धनराशि की करी घोषणा

--Advertisement--

सांसद किशन कपूर ने न्यांगल में जाना त्रासदी से प्रभावित लोगो का कुशलक्षेम, 16.5 लाख धनराशि की करी घोषणा।

कोटला – स्वयंम 

जिला कांगड़ा की तहसील ज्वाली के तहत् न्यांगल पंचायत में बरसात के समय भारी त्रासदी हुई थी। जिसमें 13 घर जमीदोज हो गए थे एवं अन्य कई मकान खतरे की जद में आ गए थे।

उस समय जिला कांगड़ा चम्बा सांसद किशन कपूर अस्वस्थ होने के कारण नही पहुंच पाए थे। वह अभी भी पूरी तरह से स्वस्थ नही है।‌ फिर भी वह सोमवार को लोगो से मिलने आये एवं इस त्रासदी से प्रभावित लोगो से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा।

उन्होंने 16.5 लाख रुपये की धनराशि प्रभावित परिवारों की व्यवस्था के लिए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगर और भी आवश्यकता होगी तो और पैसा दिया जाएगा।

यह पैसा तुरंत पंचायत को जारी कर दिया जाएगा। ताकि उन लोगो के मकान निर्माण लिए जो जमीन दी जा रही है। उसको समतल कर रास्ता, पुली, सड़़क इत्यादि व्यवस्थाएं की जा सके।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप शर्मा,संजय गुलेरिया, प्रधान चुनी लाल, दुर्गादास , अजब सिंह करतार सिंह, कुंज लाल, पंचायत प्रतिनिधि और प्रभावित परिवार और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...