गुरुद्वारा साहिब लपियाना में धूमधाम से मनाया प्रकाश उत्सव, गुरुद्वारा कमेटी ने जताया विधायक केवल पठानिया का आभार

--Advertisement--

गुरुद्वारा साहिब लपियाना में धूमधाम से मनाया प्रकाश उत्सव, गुरुद्वारा कमेटी ने जताया विधायक केवल पठानिया का आभार।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

शाहपुर विधानसभा के तहत गुरूद्वारा साहिब लपियाना में गुरू नानक का प्रकाश उत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया। सुबह प्रभात फेरी भी हुई। जिसमें दूर दूर की संगत ने गुरू दर्शन किए।

इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन भी था जो कि शाम तक चलता रहा हजारों की तादात में संगत ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया दूर दूर संगत आई और बोले सो निहाल के जयकारे गुंजायमान रहे।

वहीं गुरूद्वारा साहिब की कमेटी के सदस्यों ने शाहपुर हल्के के विधायक केवल सिंह पठानिया का आभार जताया। उन्होंने बताया इस दरवार में सालों से चली आ रही पानी की समस्या विधायक केवल पठानिया की बदौलत हल हुई।

उन्होंने बताया कि इस दरवार में हर साल प्रकाश उत्सव के दौरान भंडारे में पानी की समस्या रहती थी। जोकि विधायक केवल पठानिया को एक बार बताने पर ही हल कर दी गई।

उन्होंने कमेटी की ओर से विधायक का नेक कार्य के लिए धन्यवाद किया। वहीं शाम को दीपमाला भी बड़ी खुशी से और पटाखों से की गई।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी सेवादार बाबा परवीन सिंह, कमेटी सदस्य -बनी सिंह, सोनू सिंह, दलजीत सिहोता, नितिन, पवन,अखिल पठानीया,अमर सिंह, वीके भारद्वाज, शुभम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...