सलमान के घर फायरिंग पर हरियाणा से एक और अरेस्ट

--Advertisement--

लॉरेंस बिश्नोई के भाई से ले रहा था निर्देश, दोनों शूटरों के संपर्क में था

हिमखबर डेस्क

बालीवुड अभिनेता सलमान खान के घर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने हरियाणा से तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के अमरीका में बैठे भाई अनमोल बिश्नोई के टच में था।

यही नहीं, जिन दो शूटरों ने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थी, यह आरोपी पहले और बाद में उनके संपर्क में रहा। पुलिस को शक है कि इसी ने अनमोल बिश्नोई का निर्देश दोनों शूटरों तक पहुंचाया था।

सलमान खान के घर 14 अप्रैल को फायरिंग की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग करने वाले सागर पाल और विकास उर्फ विक्की गुप्ता को गुजरात से गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में पता चला कि वे फायरिंग को लेकर हरियाणा के इसी संदिग्ध को जानकारी दे रहे थे।

मुंबई पुलिस हरियाणा से पकड़े संदिग्ध को अपने साथ ले गई है। उससे पूछताछ की जा रही है। यह भी पता चला है कि शूटर विक्की और सागर को फायरिंग के लिए एक लाख रुपए दिए जा चुके थे। इसके बाद उन्हें और भी रुपए देने का वादा किया गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...