सराहां : 9 वर्षीय बेटे व 32 साल की मां के दोहरे हत्याकांड पर पुलिस के खिलाफ पनपा आक्रोश

--Advertisement--

Image

नाहन, 26 अक्तूबर

शुक्रवार सुबह पच्छाद उपमंडल की चमेंजी पंचायत में उस समय सनसनी फैल गई, जब इस बात का पता चला कि अनजान व्यक्ति द्वारा 9 साल के बच्चे की मां के साथ हत्या कर दी गई है।

पांच दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस हत्यारे के गिरेबान तक पहुंचना तो दूर की बात, लीड तक नहीं जुटा पाई है। इसी के चलते मृतक महिला के मायके पक्ष ने आक्रोशित होकर सराहां पुलिस थाना के बाहर जमकर नारेबाजी की। साथ ही सिरमौर पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।

पीड़ित परिवार के साथ बड़ी संख्या में ढंग्यार पंचायत के ग्रामीण भी पहुंचे थे। आरोप है कि सिरमौर पुलिस दोहरे हत्याकांड को गंभीरता से नहीं ले रही। 32 वर्षीय मृतक महिला के भाई राम लाल ने आरोप लगाया कि जांच के नाम पर आंखों में धूल झौंकी जा रही है।

आक्रोशित लोगों ने चेतावनी दी कि अगर पच्छाद पुलिस सात दिन के भीतर दोहरे हत्याकांड के आरोपियों को सलाखों के पीछे नहीं पहुंचाती है तो मजबूरन नेशनल हाईवे जाम करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

दीगर है कि सिरमौर के पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया हुआ है। दिल दहला देने वाली वारदात से चमेंजी पंचायत में भी खौफ का माहौल है।

गौरतलब है कि ढंग्यार की रहने वाली महिला की शादी चमेंजी पंचायत में हुई थी। बड़े बेटे का निधन एक हादसे में हुआ था। बच्चे की मौत कुछ साल पहले उस समय हो गई थी, जब खेलने के दौरान उस पर एक पत्थर गिर गया था।

नारेबाजी व प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में ‘सक्षम हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं’ और ‘उर्मिला को न्याय दो’ के नारे लिखी तख्तियां भी उठाई हुई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...