आईएएस अधिकारी भुवनेश प्रताप सिंह नूरपुर, इंदौरा, फतेहपुर तथा ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के लिए सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त

--Advertisement--

Image

चुनाव संबंधी किसी भी शिकायत के लिए फोन नम्बर पर दे सकते हैं सूचना।

नूरपुर 26 अक्तूबर – देवांश राजपूत

निर्वाचन अधिकारी (एसडीएम) 06-नूरपुर अनिल भारद्वाज ने जानकारी दी है कि हिमाचल प्रदेश सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आईएएस अधिकारी भुवनेश प्रताप सिंह को 06-नूरपुर, 07-इंदौरा, 08-फतेहपुर तथा 09-ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के लिए सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान उनका ठहराव नूरपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के सैट नंबर चार में रहेगा। उनका लैंड लाइन नंबर 01893-299157 है जबकि मोबाइल नंबर 62304-79507 है।

उन्होंने बताया कि संबंधित विधानसभा क्षेत्र के लोग चुनाव प्रक्रिया और आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के किसी भी मामले में सीधी शिकायत सामान्य पर्यवेक्षक से उपरोक्त फोन नम्बर पर कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...