सरकारी आदेशों की पालना न करने पर खंड विकास अधिकारी निलंबित

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

प्रदेश सरकार के तबादला आदेश को लागू न करने व पंचायत सचिव को भारमुक्त न करने पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने खंड विकास अधिकारी ननखड़ी अभिषेक शर्मा को निलंबित कर दिया है। विभाग के सचिव की ओर से उनके निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया है।

जब तक यह निलंबित रहेंगे, इनका मुख्यालय ग्रामीण विकास विभाग शिमला में रहेगा। 11 अगस्त 2023 को सरकार की ओर से ग्राम पंचायत ननखड़ी के सचिव राजीव खूंद का तबादला शिमला जिले की ही ग्राम पंचायत मझोली-टिप्पर के लिए किया गया था। इस आदेश के बाद खंड विकास अधिकारी ननखड़ी अभिषेक शर्मा ने सचिव राजीव खूंद को भारमुक्त करना था।

अधिकारी को पंचायत सचिव का तबादला निर्देश और दूसरे को ज्वाइन करने का निर्देश भी दिया गया था। नियमों के मुताबिक अधिकारी ने आदेश का पालन नहीं किया।

खंड विकास अधिकारी के बोल

खंड विकास अधिकारी ननखड़ी अभिषेक शर्मा ने बताया कि इस बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है। पंचायत सचिव राजीव खूंद ने बताया कि शीघ्र वह मझोली-टिप्पर में पंचायत सचिव का पद ग्रहण करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...