वजीर-बावड़ी में 28 ग्राम चिट्टे के साथ 2 सगे भाई गिरफ्तार

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

पुलिस थाना रामपुर के अंतर्गत वजीर-बावड़ी में 2 सगे भाई चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने आरापियों के कब्जे से 28.6 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

जानकारी के अनुसार पुलिस कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान वजीर-बावड़ी के समीप 2 युवकों से पूछताछ की गई। पुलिस की पूछताछ में दोनों युवक डर गए। इसके बाद पुलिस ने युवकों की तलाशी ली ताे उनक कब्जे से 28.6 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपी युवकों की पहचान 26 वर्षीय डिंपल शर्मा उर्फ अंकु श व 24 वर्षीय रिंकू पुत्र डुगानंद निवासी गांव सुजवी डाकघर कांडूगाड़ तहसील आनी जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर शिवानी इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...