समाज सेवा के लिए आगे आए युवा, रक्तदान शिविर में 48 लोगों ने किया रक्तदान

--Advertisement--

रैडक्रास सोसाइटी ने भोरंज में लगाया रक्तदान शिविर, 48 लोगों ने किया रक्तदान, एसडीएम शशिपाल शर्मा ने स्वयं भी किया रक्तदान, युवाओं से भी की अपील

हिमखबर डेस्क

जिला रैडक्रास सोसाइटी की उपमंडलीय इकाई ने बुधवार को यहां मिनी सचिवालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया। एसडीएम एवं रैडक्रास सोसाइटी की उपमंडलीय इकाई के अध्यक्ष शशिपाल शर्मा ने इस शिविर का शुभारंभ किया और स्वयं भी रक्तदान किया। शिविर के दौरान कुल 48 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि रक्तदान न केवल एक महान दान है, बल्कि यह मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान किया जा सकता है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा नियमित रूप से रक्तदान कर समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ युवाओं में सेवा, सहयोग और परोपकार की भावना को भी मजबूत करते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। रक्तदान शिविर में मिनी सचिवालय भोरंज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर के दौरान रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में किया गया तथा सभी आवश्यक मानकों का पालन करते हुए सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण में रक्त संग्रह की प्रक्रिया संपन्न की गई।

शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके इस सराहनीय योगदान के लिए उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। एसडीएम ने इस सफल आयोजन के लिए रैडक्रॉस सोसाइटी, चिकित्सा दल तथा सभी स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जनहित से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...