शिक्षा मंत्री ने किया दो दिवसीय द ट्रिब्यून एजु एक्सपो 2026 का शुभारम्भ

--Advertisement--

छात्रों और अभिभावकों को उच्च शिक्षा, करियर विकल्पों एवं विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स के बारे में मिलेगी जानकारी

हिमखबर डेस्क

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान, मॉल रोड पर 20 एवं 21 मई 2026 को “द ट्रिब्यून एजु एक्सपो शिमला 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय शिक्षा एवं करियर मार्गदर्शन मेले का शुभारम्भ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया। यह एक्सपो सुबह 11:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक चलेगा।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि इस तरह के एजुकेशन एक्सपो बच्चों के लिए मददगार साबित होते हैं। प्रदेश में बहुत से नामी विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है। आज हमारा देश तकनीक और आधुनिकता के लिए दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता है।

आज के समय में इंडस्ट्री में किस प्रकार के कोर्स बेहतर रोजगार मुहैया करवा सकते है, यह ज्ञान देने में शिक्षण संस्थानों की अहम भूमिका हो जाती है। आज डिजिटल और एआई के दौर में बच्चों को कौशल युक्त शिक्षा देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा के बाद कौन से कोर्स बच्चों के लिए उपलब्ध रहेंगे, इसके बारे में इस तरह के एक्सपो में गहन ज्ञान मिलता है। उन्होंने कहा कि इस एजु एक्सपो में देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि छात्रों और अभिभावकों को उच्च शिक्षा, करियर विकल्पों एवं विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स के बारे में जानकारी देंगे।

कार्यक्रम में काउंसलिंग विशेषज्ञ प्रतिदिन विद्यार्थियों को कैरियर चयन संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे। इस अवसर पर वर्ष कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को एजु एक्सपो में सम्मानित किया गया।

आयोजकों के अनुसार यह मंच विद्यार्थियों को अपने भविष्य की दिशा तय करने, विभिन्न शैक्षणिक अवसरों को समझने और विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने का अवसर प्रदान करेगा।

एजु एक्सपो में चितकारा यूनिवर्सिटी, एमिटी यूनिवर्सिटी पंजाब, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, शूलिनी यूनिवर्सिटी, सीजीसी लांडरां, आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, बाहरा यूनिवर्सिटी, सुखमनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी तथा महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी सहित कई प्रमुख संस्थान भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है। अधिक जानकारी के लिए आयोजकों द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। निदेशक उच्च शिक्षा डॉ हरीश शर्मा, महाप्रबंधक द ट्रिब्यून अमित शर्मा सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

इन्हें किया सम्मानित

इस अवसर पर हाल ही घोषित हुए कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परिणामों में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 150 विद्यार्थियों को शिक्षा मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

इन छात्रों में गरिमा, अनमोल ठाकुर, मानवी, भानवी शर्मा, सृष्टि वर्मा, मानविका पंवर, राशेल, जाह्नवी, मनीषा कुमारी, अंजली, सायना, स्मृति, भ्रनीत कौर, वंशिका, रिधिमा डोगरा, अदिति, अंजली, अप्सरा चौहान, शायशा, सानवी सूद, शिवम ठाकुर, अवनी शर्मा और पायल आदि शामिल रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...