सब जेल में सजायाफ्ता कैदी ने बाथरूम में लगाया फंदा, मौत, बिलिखते परिजनों ने गुस्से में तोड़ डाला पुलिस का सुरक्षा घेरा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला हमीरपुर की सब जेल में आत्महत्या का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार दोसडका स्थित सब जेल में एक सजायाफ्ता कैदी ने कंबल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

सूचना मिलते ही जेल ऑफिसर्स, न्यायायिक अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। कड़ी सुरक्षा वाली जेल में कैदी ने आत्महत्या क्यों की, यह एक बड़ा सवाल है।

मिली जानकारी के मुताबिक एक कैदी दीप चद (38) पुत्र मदनलाल गांव पथल्यार तहसील बड़सर जिला हमीरपुर ने आत्महत्या की है। मृतक दीप चंद सब जेल हमीरपुर में इसी साल 24 फरवरी को सजा काटने आया था। उसे धारा-376 आईपीसी (IPC) व पोक्सो एक्ट में सजा हुई थी।

मृतक दीप चंद सब जेल के बाथरूम में गया और कंबल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

जिला कारागार हमीरपुर में हुई कैदी की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा जमकर फूटा। पता लगने के बाद शनिवार दोपहर पहुंचे परिजनों ने जमकर गुबार निकाला तथा सुरक्षा घेरा भी तोड़ दिया। परिजनों मुख्य गेट भी जमकर थपथपाया। निराश परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगा दिए।

स्थिति आउट ऑफ़ कंट्रोल होता देख पुलिस के अधिकारी लोगों को समझने के लिए बाहर निकले, लेकिन परिजन समझने को तैयार नहीं थे। परिजनों का कहना था कि आखिर कैसे जेल में उनके बच्चे ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया। इसे जेल प्रशासन की कोताही कहा जा रहा था।

माहौल थाना पूर्ण होता देख माननीय न्यायाधीश को लोगों के बीच आना पड़ा। माननीय न्यायाधीश के समझाने के बाद लोग शांत हुए। हैरत इस बात की जरूर रही कि सुबह 4 बजे हुई व्यक्ति की मौत के बाद दोपहर तक फोरेंसिक टीम नहीं पहुंची थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...