सत महाजन शताब्दी वर्ष: नूरपुर अस्पताल में शुरू होगी ‘सत की रसोई’, मरीजों व तीमारदारों को मिलेगा मुफ्त लंगर ​

--Advertisement--

सत महाजन शताब्दी वर्ष: नूरपुर सिविल अस्पताल में शुरू होगी ‘सत की रसोई’, मरीजों व तीमारदारों को मिलेगा मुफ्त लंगर, अजय महाजन का विरोधियों पर पलटवार: ‘मुद्दाविहीन विरोधी उठा रहे मेरे घर पर सवाल, जनता जानती है सच्चाई’

नूरपुर – स्वर्ण राणा

पूर्व विधायक अजय महाजन ने घोषणा की है कि स्वर्गीय सत महाजन के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ‘सत महाजन चैरिटेबल ट्रस्ट’ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई नए जनहित कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इसी कड़ी में ट्रस्ट जल्द ही ‘सत की रसोई’ अभियान का शुभारंभ करेगा।

इस पहल के तहत नूरपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल मरीजों और उनके तीमारदारों (परिजनों) के लिए सप्ताह के एक निर्धारित दिन निःशुल्क लंगर की विशेष व्यवस्था की जाएगी, ताकि अस्पताल में आने वाले जरूरतमंदों को भोजन के लिए परेशान न होना पड़े।

​स्वर्गीय सत महाजन के आदर्शों पर चलने का संकल्प

​अजय महाजन ने क्षेत्र के विकास में अपने पिता स्वर्गीय सत महाजन के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए कहा कि नूरपुर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में उनका अमूल्य योगदान रहा है।

​”सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे बुनियादी एवं महत्वपूर्ण क्षेत्रों में स्वर्गीय सत महाजन जी ने अथक कार्य कर नूरपुर के विकास को एक नई दिशा दी थी। उनके स्थापित आदर्शों और पदचिह्नों पर चलते हुए ही मैंने अपने कार्यकाल में विकास की इस गति को निरंतर बनाए रखने का ईमानदार प्रयास किया है।”

​पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व विधायक ने अपने राजनीतिक विरोधियों पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए निराधार बयानबाजी पर उतर आए हैं।

​उन्होंने कहा कि जब विरोधियों के पास जनता के बीच ले जाने के लिए कोई ठोस विकास कार्य या मुद्दा नहीं बचता, तो वे व्यक्तिगत राजनीति पर उतर आते हैं और उनके घर को लेकर अनर्गल सवाल उठाने लगते हैं।

अजय महाजन ने कहा कि नूरपुर में स्थित उनका घर कोई साधारण मकान नहीं, बल्कि उनका पैतृक आवास है। इसी घर में उनके पिता स्वर्गीय सत महाजन ने अपना पूरा जीवन जनसेवा में समर्पित करते हुए बिताया और इसी घर से उनकी अंतिम यात्रा भी निकली थी।

​पूर्व विधायक ने विश्वास व्यक्त किया कि नूरपुर की देवतुल्य जनता विरोधियों की इस घटिया और निराधार राजनीति की सच्चाई को बहुत अच्छी तरह समझती है और समय आने पर इसका करारा जवाब देगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...