मुख्यमंत्री सुक्खू की बड़ी सौगात: मिंजर मेले के समापन पर विकास परियोजनाओं और 200 बेड अस्पताल भवन का लोकार्पण

--Advertisement--

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला के समापन समारोह की करेंगे अध्यक्षता, विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, मुख्यमंत्री करेंगे मेडिकल कॉलेज के 200 बिस्तरों वाले अस्पताल भवन का लोकार्पण

चम्बा – भूषण गुरुंग

  • मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
  • मुख्यमंत्री के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि वह 1 अगस्त को दोपहर 2 बजे चंबा पहुंचेंगे। उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में रहेगा।
  • मुख्यमंत्री 2 अगस्त को प्रातः 10:50 बजे चंबा के ऐतिहासिक चौगान में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
  • मुख्यमंत्री इसके पश्चात् 11:55 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के सरोल स्थित नए परिसर में नवनिर्मित 200 बिस्तरों की क्षमता वाले अस्पताल भवन का लोकार्पण करेंगे तथा संस्थान के संकाय (फैकल्टी) सदस्यों और विद्यार्थियों के साथ बैठक भी करेंगे।
  • उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 2:40 बजे चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित दंगल प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरित समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
  • मुख्यमंत्री दोपहर बाद 4:25 बजे मिंजर मेले के समापन अवसर पर आयोजित होने वाली शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए अखंड चंडी महल जाएंगे।
  • यहां से वह शोभा यात्रा के साथ मिंजर विसर्जन के लिए लोअर जुलाहखड़ी में रावी नदी के समीप मंजरी गार्डन जाएंगे । यहां मिंजर विसर्जन की रस्म पूरी करने के पश्चात वह परिधि गृह वापस लौटेंगे ।
  • मुख्यमंत्री यहां लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे।
  • मुख्यमंत्री रात्रि 9:30 बजे चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित मिंजर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि होंगे तथा इस अवसर पर मिंजर स्मारिका का भी विमोचन करेंगे।
  • मुख्यमंत्री 3 अगस्त को प्रातः 11 बजे चंबा से प्रस्थान करेंगे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सैंज घाटी में NHPC टनल से आया सैलाब, 2 मकान दबे; लोगों ने भागकर बचाई जान

हिमाचल की सैंज घाटी में NHPC टनल में रिसाव...

‘यह मेरा घर नहीं’ नए कार्यालय के उद्घाटन पर बोले सुक्खू, कहा- 15-20 साल बाद दूसरा CM भी यहां बैठेगा

नए कार्यालय के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

फरीदकोट में बड़ा ड्रग्स नेटवर्क बेनकाब, 47.3 किलो हेरोइन और हथियारों के साथ 4 गिरफ्तार

फरीदकोट में हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है।...

कंदरौर की ऋषिका का बड़ा कमाल, विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

कंदरौर की ऋषिका का विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए...