सड़क पर नकली लाश रखकर शरारती तत्वों ने डराए लोग

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

भुंतर-मणिकर्ण रोड पर कैंची मोड़ के पास शरारती तत्वों ने सड़क पर नकली लाश रखकर लोगों को डराया। इस दौरान गाडिय़ां किनारे से निकलीं और आगे बढ़ीं। कई वाहन चालकों ने डर के मारे इस जगह अपनी गाडिय़ों को भगाया।

शरारती तत्वों की इस करतूत से लोगों को काफी परेशानी हुई। बाद में कुछ लोगों ने रुककर जब देखा तो पुराने फटे हुए कपड़ों और घास से किसी ने एक पुतला तैयार किया हुआ था। सड़क किनारे इसे ऐसे रखा था जिससे यह लगे कि यह कोई लाश पड़ी हुई हो।

भुंतर के सुदर्शन कुमार ने बताया कि वे रात करीब साढ़े 11 बजे शरण के समीप अपने बगीचे से अपनी कार में भुंतर लौट रहे थे। उनके साथ थाची इलाके के 2 मजदूर राजकुमार और विक्की भी थे।

कैंची मोड़ के पास उन्होंने हरियाणा के पर्यटकों की एक गाड़ी देखी जो एक लकड़ी से नकली लाश को धकेल रहे थे, जबकि अन्य कई वाहन चालक डर के मारे वहां से अपने वाहनों को भगाते हुए निकल रहे थे।

उन्होंने भी अपनी गाड़ी रोकी और देखा कि शरारती तत्वों के कारनामे से लोग परेशान हुए। उसके बाद उन्होंने इस पुतले को जलाया और कुछ देर इसकी आग को सेंका। हरियाणा के पर्यटकों ने भी उन्हें बताया कि पहले वे डर गए, उन्हें लगा कि कोई व्यक्ति यहां गिरा होगा।

हिम्मत जुटाकर जब देखा तो यह शरारती तत्वों का कारनामा निकला। आग सेंकने के बाद पर्यटक कसोल चले गए और वे भुंतर आ गए। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों की ऐसी करतूतों पर शिकंजा कसने के लिए इस सड़क पर रात्रि गश्त बढऩी चाहिए।

ए.एस.पी. आशीष शर्मा ने कहा कि कई बार शरारती तत्व ऐसी हरकतें करते हैं। थाना-चौकियों को गश्त बढ़ाने के लिए कहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...