शिलाई चुनाव अधिकारी कार्यालय से 40 से अधिक बैलेट पेपर गायब

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

शिलाई चुनाव अधिकारी कार्यालय से 40 से अधिक कर्मचारियों के बैलेट पेपर गायब होने का मामला सामने आया है। प्रशासन को अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि आखिर ये 40 से अधिक बैलेट पेपर कहां गए। इस कारण 40 से अधिक पुलिसकर्मी वोट देने से वंचित रह गए हैं।

जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव में कई पुलिस जवानों की ड्यूटी सिरमौर के विभिन्न क्षेत्रों में लगी हुई थी। उक्त पुलिस जवानों ने विभाग के माध्यम से बैलेट पेपर के लिए आवेदन किया था।

उसके बाद शिलाई विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले पुलिस जवानों के फार्म बैलेट पेपर के लिए 31 अक्तूबर को एस.पी. कार्यालय से एस.डी.एम. कार्यालय शिलाई के लिए डाक के माध्यम से भेजे गए।

उसके बाद डाक 3 नवम्बर को एस.डी.एम. कार्यालय शिलाई में रिसीव भी की गई है, लेकिन कार्यालय से पुलिस जवानों के फार्म गायब हो गए। करीब 40 से अधिक जवानों को जब बैलेट पेपर नहीं मिले तो उन्होंने इस बारे प्रशासन को अवगत करवाया।

इसके बाद शिलाई एस.डी.एम. कार्यालय में हड़कंप मच गया। जांच का विषय है कि आखिरकार कार्यालय से बैलेट पेपर कैसे गायब हुए तथा किसने इन्हें गायब किया। डी.सी. सिरमौर आर.के. गौतम ने बताया कि मामला गंभीर है। इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...