सड़क के बीचोबीच एक बड़ा ट्राला खराब होने मुख्य सड़क मार्ग हुआ अवरुद्ध

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा पठानकोट उच्च मार्ग 154_A पर आज सुबह बानीखेत के पास एक बड़ा ट्राला किसी बड़ी खराबी के कारण बंद पड़ गया, नतीजन इस मुख्य मार्ग पर गाड़ियों का दिनों तरफ से जाम लग गया। जिससे यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया।

आपको बता दे, कि इस सड़क जाम के कारण नो तो दो पहिया गाड़िया निकल पा रही थी और न ही पैदल चलने वाले लोग इस सड़क को पार कर पा रहे थे। इस जाम का सबसे बड़ा प्रभाव स्कूल में आने जाने वाले बच्चों के साथ सरकारी नोकरी पर आने जाने वाले लोगों पर पड़ा।

कई बच्चो के अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे,पर काफी इंतजार के बाद भी जब सड़क पर से जाम नही खुल पाया तो बच्चों के माता पिता ने अपने बच्चों को घर वापिस ले जाने में ही अपनी भलाई समझी। हालंकि खबर लिखे जाने तक अभी भी जाम की स्तिथि वैसी की वैसी बनी हुई है। पर प्रशासन इस जाम को खुलवाने पूरी कोशिश कर रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...