आईपीएस अधिकारी अशोक तिवारी हो सकते हैं हिमाचल के डीजीपी

--Advertisement--

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे आईपीएस अधिकारी

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश कैडर 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक तिवारी पुलिस विभाग के अगले डीजीपी हो सकते हैं। आईपीएस अधिकारी अशोक तिवारी अभी हाल ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ती से वापस लौटे हैं। बीते दिनों प्रदेश सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों को प्रदोन्नति देकर डीजीपी बनाया था।

1993 बैच के तीन आईपीएस अधिकारी अनुराग गर्ग, रित्विक रुद्रा और अशोक तिवारी और 1994 बैच के आईपीएस अफसर राकेश अग्रवाल को प्रदेश सरकार ने बीते दिनों डीजी के पद पर प्रोमोट किया था। आईपीएस अधिकारी अनुराग गर्ग, रित्विक रुद्रा, राकेश अग्रवाल केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं। जबकि आईपीएस अधिकारी अशोक तिवारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस हिमाचल लौट आए हैं।

आईपीएस अधिकारी अशोक तिवारी केंद्र में आईटीबीपी में आईजी के पद पर तैनात थे। आईपीएस अधिकारी अशोक तिवारी ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ती से लौटने के पुलिस मुख्यालय शिमला में ज्वाईन कर लिया है। हिमाचल काडर के पुलिस अधिकारियों की बात करें तो इनमें वरिष्ठतम पुलिस अधिकारी 1989 बैच के संजीव रंजन ओझा हैं।

आईपीएस अधिकारी संजीव रंजन ओझा डीजीपी स्टेट सीआईडी पद पर सेवाएं दे रहे हैं। संजीव रंजन ओझा के बाद 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी श्याम भगत नेगी हैं, जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर ही हैं। उनके बाद 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी अतुल वर्मा हैं, जो हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग के डीजीपी के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। उसके बाद 1993 बैच के अनुराग गर्ग हैं। इसी बैच में अशोक तिवारी और रित्विक रुद्र आते हैं। डीजीपी की तैनाती के लिए 30 वर्ष का सेवाकाल जरूरी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...