सड़क किनारे खड़ी कारों से जा टकराया अनियंत्रित ट्रक, महिला घायल

--Advertisement--

Image

चम्बा, भूषण गुरुंग

पठानकोट-चम्बा नेशनल हाइवे पर नैनीखड्ड में प्राकृति जल स्रोत पर एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी दो कारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक कार सवार महिला घायल हो गई है। उसे सिर पर चोट आई है। अन्य सभी सवार पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

पंजाब का एक ट्रक चम्बा में सामान अनलोड़ करके वापिस पठानकोट की ओर जा रहा था। जब यह ट्रक नैनीखड्ड में स्थित प्राकृति जल स्रोत के निकट पहुंचा तो ट्रक चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर पेयजल स्त्रोत के निकट सड़क किनारे खड़ी दो कारों से जा टकराया।

टक्कर में दोनों कारों का भारी नुकसान हुआ है। वहीं महिला भी घायल हुई है, जिसे मौके पर ही दूसरे वाहन की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए बनीखेत ले जाया गया। दुर्घटना के बाद सड़क के दोनों किनारों पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। पुलिस को लोगों द्वारा घटना की जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस चौकी बकलोह का पुलिस दल मौके पर पहुंचा और जांच पड़ताल पूरी करने के बाद यातायात को बहाल किया। दोनों कार चालकों द्वारा उनका नुकसान होने के बावजूद भी यह मामला पुलिस में दर्ज नहीं करवाना चाहा। इसके चलते यह मामला पुलिस में दर्ज नहीं हो पाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...