पांगी में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

Image

चम्बा, भूषण गुरुंग

जिला चम्बा के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। पांगी के आवासीय आयुक्त सुखदेव सिंह ने बताया कि वाहन नम्बर एच.पी.45- 9704 सोमवार को सुबह कुमार नाला पुल के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस दुर्घटना में महात्म देई, शांति और मानदेई निवासी साच की मौत हो गई है।

शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार रुपए की तुरंत राहत राशि भी प्रदान कर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आवासीय आयुक्त सुखदेव सिंह और तहसीलदार प्रवीण शर्मा खोज एवं राहत दल के साथ स्वयं मौके पर पहुंचे।

भरमौर के विधायक जियालाल कपूर ने इस दुर्घटना पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...