सडक़ सुविधा से जुड़ा पहाड़ी पर बसा गांव चनौरिया, ग्रामीणों ने विधायक का व्यक्त किया आभार

--Advertisement--

गांव वासियों में खुशी की लहर, विधायक विक्रम सिंह ठाकुर को कहा थैंक्स

व्यूरो रिपोर्ट

जसवां परागपुर विधानसभा के तहत वैसे तो नलसूहा पंचायत में सडक़ बहुत ही पुराने समय से बनी हुई है पर उस सडक़ से लगभग पूरी पंचायत दूर-दूर पहाडिय़ों पर बसी हुई है। यहां के गांव आज तक बरसात में काले पानी की सजा काट रहे थे।

जनसंख्या कम होने के कारण इन गांवों को सडक़ के साथ जोडऩा लगभग असंभव कार्य था और इसी वजह से इन गांवों से लोग बाहर सडक़ के किनारे जगह खरीद कर मकान डालने पर मजबूर हो गए थे।

गांव लगभग उजडऩे की कगार पर थे और पलायन रुक ही नहीं रहा था, फिर एक ऐसा कार्य हुआ जिससे यह गांव अब दोबारा से बसने लगे हैं। इन गांव में दोबारा से चहल-पहल शुरू हुई है और इस गांव को नया जीवन मिला है।

यह गांव भी आज विकसित नजर आ रहे हैं। विकास का श्रेय पूर्व में रहे मंत्री और मौजूदा विधायक विक्रम सिंह ठाकुर को जाता है। आज यह उनकी कड़ी मेहनत और परिश्रम का ही नतीजा है।

जिससे चनौरिया गांव जो पहाड़ी पर बसे होने के कारण पिछड़ रहा था, वह आज पक्की सडक़ के साथ पूरी तरह से जुड़ चुका है, जिसके लिए गांव वासियों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...