नौकरी चाहिए तो कल आएं मॉडर्न आईटीआई परागपुर

--Advertisement--

आईटीसी लिमिटेड फूड डिवीजन कपूरथला करेगी रोजगार मेले का आयोजन

हिम खबर डेस्क

देश के प्रथम धरोहर गांव परागपुर में स्थित मॉडर्न आईटीआई परागपुर में 12 मई को आईटीसी लिमिटेड फूड डिवीजन कपूरथला रोजगार मेले का आयोजन करेगी।

इस रोजगार मेले में आईटीआई के इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मशीनिस्ट वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स और एमएमवी ट्रेडों से 2017, 2018, 2019, 2020, 2021 और 2022 मे पासआउट हो चुके एनसीवीटी/ एससीवीटी छात्र जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष के बीच हो भाग ले सकते हैं।

कंपनी के एच आर मैनेजर आशीष कुमार ने बताया कि इस रोजगार मेले में चयनित हुए छात्रों को 11134 रुपए
प्रतिमाह मिलेंगे। इसके इलावा मुफ्त परिवहन, ड्यूटी के समय कैंटीन में सस्ता खाना, मुफ्त वर्दी और जूते और कंपनी के नियमानुसार 52 साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा 15 मेडिकल, 10 राष्ट्रीय और त्योहारों की छुटियाँ मिलेंगी।

इसकी पुष्टि करते हुए संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि इच्छुक अभियार्थी 12 मई को मॉडर्न आईटीआई परागपुर के प्रांगण में सुबह 10 बजे अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेजों, आधार कार्ड और उनकी फोटोस्टेट कापियों और अपनी पासपोर्ट साइज फोटो सहित पहुंच जाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...