सचिवालय में कार्यालय के समय शराब पीकर आ रहे अधिकारी और कर्मचारी

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश सचिवालय में कार्यालय समय में कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों के शराब पीकर आने की शिकायत हुई है। इसके बाद सचिवालय प्रशासन हरकत में आ गया है।

सचिवालय प्रशासन विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है और सभी प्रशासनिक सचिवों को इस संंबंध में एक चिट्ठी भेजी है। इसमें चेतावनी दी गई है कि अगर कोई भी अधिकारी शराब पीकर आया तो उसके खिलाफ सीसीएस कंडक्ट रूल्स के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उप सचिव सचिवालय प्रशासन ने इस संबंध में एक चिट्ठी सभी प्रशासनिक सचिवों, सभी शाखा, अनुभाग अधिकारियों, निजी सचिवों आदि को लिखी है। इसमें लिखा है कि प्रशासन के ध्यान में कुछ ऐसे मामले आए हैं कि सचिवालय के विभिन्न स्तरों पर नियुक्त कुछ अधिकारी अथवा कर्मचारी कार्यालय समय में नशे वाले पेय के प्रभाव में रहते हैं।

यह कार्य नैतिकता के नियमों के खिलाफ है। ऐसा व्यवहार सरकारी अधिकारियों अथवा कर्मचारियों से अपेक्षित नहीं है। सभी अधिकारियों को इस मामले में सावधान रहने को कहा गया है।

कुछ दिन पहले सीएम कार्यालय के ध्यान में भी लाया गया था मामला

कुछ दिन पहले यह मामला सीएम कार्यालय के ध्यान में भी लाया गया था। इस पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने खुद गंभीरता दिखाते हुए इस बारे में अधिकारियों को उचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए थे। अब सचिवालय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिकारियों को चिट्ठी भेजी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...