बाइक-कार की जोरदार टक्कर, दो युवकों को आई गंभीर चोटें

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हमीरपुर शहर के डांगकवाली में सोमवार रात करीब सवा दस बजे बजे कार-मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गंभीर चोटें आई है, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस 108 के जरिए मेडिकल अस्पताल हमीरपुर ले जाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार अणु से हमीरपुर की तरफ आ रही कार से डांगक्वाली से उतर रही मोटरसाइकिल तेज रफ्तार से जा टकराई, जिस पर दो युवक सवार थे, जिन्हें टक्कर में काफी गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि कार चालक ने मोटरसाइकिल को देख कर जैसे ही ब्रेक लगाई, तो कार सीधी दीवार से जा टकराई।

हादसे में कार के एयरबैग तक खुल गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल सवार युवक तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे। एसे में दोनों युवक टक्कर लगते ही कार के आगे जा गिरे, इनमें दोनों युवक की टांग व बाजू में गंभीर चोटें आईं हैं, जो कि दर्द से भी काफी तड़प रहे थे।

दोनों युवक शहर से महज तीन किलोमीटर दूर बडू क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। हादसे में कार व मोटरसाइकिल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। हमीरपुर पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी और आगामी कार्यवाही में देररात तक जुटी रही।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

DC ऑफिस के बाहर मची अफरा-तफरी! बेकाबू ट्राले ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर

हिमाचल में DC ऑफिस के बाहर बेकाबू ट्राले ने...

कांगड़ा: ढलियारा के तीखे मोड़ पर बेकाबू हुआ लकड़ी से लदा ट्रक, चालक की गई जान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा में तीखे...

धनतेरस पर हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो खाई में गिरी; 1 की मौत, 10 घायल

हिमाचल प्रदेश में धनतेरस के दिन दर्दनाक सड़क हादसा...