सचिवालय पहुंचे सीएम सुखविंद्र, मीडिया से बातचीत के दौरान हुए भावुक

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शपथ ग्रहण करने के बाद सोमवार को पहली बार सचिवालय पहुंचे। सचिवालय गेट के बाहर पुलिस की ओर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं (राजपत्रित कर्मचारी) संघ की ओर से नवनियुक्त मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। कर्मचारियों ने उन्हें फूलमालाएं पहनाईं। वहीं प्रदेशभर से आए लोगों ने भी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को बधाई दी।

मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की जनता ने मुझे सेवा का मौका दिया है। इसके लिए वे लोगों के आभारी हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भावुक हो गए।
उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं, किसानों, बागवानों, बुजुर्गों और युवाओं सहित सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।
पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर को श्रेय देते हुए कहा कि वरिष्ठ नेताओं ने मेहनत करके पार्टी को आगे बढ़ाया है। इनके मार्गदर्शन में सरकार काम करेगी और प्रदेश का विकास किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय में नई नियुक्तियां होनी हैं। साथ ही प्रशासनिक फेरबदल पर भी फैसला लिया जा सकता है। दूसरी ओर कांग्रेस में अब मंत्री पद के लिए लाबिंग शुरू हो गई है, क्योंकि बड़े चेहरों की चहेतों को कैबिनेट पहुंचाने की जिद्द है।
ऐसे में सरकार को संतुलन बनाते हुए सभी जिलों को कैबिनेट में स्थान देना होगा। नजर सबसे बड़े जिला कांगड़ा पर है, क्योंकि कांगड़ा ने सरकार बनाने के लिए सबसे ज्यादा दस विधायक दिए हैं।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...