संस्कृत विश्वविद्यालय में संस्कृत सप्ताह का हुआ समापन

--Advertisement--

Image

प्रागपुर – आशीष कुमार 

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के तत्वाधान में हिमाचल के कांगड़ा जिला के बलाहर गांव स्थित वेदव्यास परिसर में विगत सप्ताह भर से चल रहे संस्कृत सप्ताह का बुधवार को समापन कर दिया गया।

इस उपलक्ष में सप्ताह भर से चल रही संस्कृत की विभिन्न प्रतियोगिताओं का परिणाम भी घोषित किया गया। वहीं इन प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के संस्कृत विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ बृहस्पति मिश्र शामिल हुए व कार्यक्रम की अध्यक्षता वेदव्यास परिसर के निदेशक एवं ज्योतिष विषय के प्रकांड विद्वान प्रोफेसर मदन मोहन पाठक ने की।

उधर इस अवसर पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी अतिथि एवं संविदा पर नियुक्त हुए शिक्षकों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया जिसमें परिषद निदेशक ने समस्त संविदा व अतिथि शिक्षकों को पुष्प गुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान वेदव्यास परिसर के बी. एड. विभाग की छात्राओं ने संस्कृत गानों पर नाटी की व प्राक शास्त्री प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।

इस अवसर पर परिसर के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...