पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से मणिमहेश जा रहीं कांगड़ा के लपियाणा के मां-बेटी की मौत, दो घायल

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गूरूंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हड़सर-दुनाली मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से मणिमहेश यात्रा पर जा रहीं मां-बेटी की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए।

मृतकों की पहचान अंविता (10) पुत्री गोगा राम और सोनू देवी (32) पत्नी गोगा राम निवासी लुपयाणा तहसील हारचक्कियां जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

साहिल शर्मा (22) पुत्र सुभाष चंद गांव सलोली मोड़ जिला ऊना और गणेश (27) पुत्र तिलक राज निवासी वार्ड-5 सुजानपुर तहसील और जिला पठानकोट घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार हादसा हड़सर-दुनाली मार्ग पर दुनाली के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने लगे। इसकी चपेट में पैदल मणिमहेश यात्रा पर जा रही मां-बेटी व दो अन्य लोग आ गए।

घायलों को हड़सर तक पैदल उठाकर पहुंचाने के बाद भरमौर अस्पताल ले जाया गया। यहां घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद साहिल कुमार को मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर कर दिया गया। भरमौर प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार की फौरी राहत प्रदान की गई।

डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। बताया कि सिविल अस्पताल भरमौर में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपे जाएंगे। इस बार मणिमहेश यात्रा के दौरान अब तक तीन श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...