संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, शव की नहीं हो पाई शिनाख्त

--Advertisement--

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा नालागढ़ सिविल अस्पताल, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच.

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के तहत दसोरा माजरा गांव में एक पेड़ से प्रवासी व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही बरोटीवाला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस की टीम द्वारा पहले मौके का जायजा लिया गया।

उसके बाद पेड़ से लटके हुए प्रवासी व्यक्ति के शव को नीचे उतारा गया और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि 72 घंटे तक शव को नालागढ़ के अस्पताल में रखा जाएगा और अगर उस दौरान प्रवासी व्यक्ति की शिनाख्त होती है तो उनके परिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

एसएचओ श्याम लाल कोंडल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दसोरा माजरा गांव में एक पेड़ से प्रवासी व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव को नालागढ़ के अस्पताल में रखा गया है। पुलिस हर पहलु से मामले कि जाँच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...