देहरा हरिपुर सड़क मार्ग मे लगे रेत बजरी के ढेर दे रहे बड़े हादसों को न्योता

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

देहरा हरिपुर सड़क मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों का आना जाना लगा रहता है । ऐसे में सड़क मार्ग में पड़ा रेत और बजरी वाहन चालकों को भी अच्छी खासी परेशानी दे रहा है ।

सड़क मार्ग खैरियां, हनुमान मंदिर पंसाल बस ठहराव के पास लगाए जा रहे रेत बजरी के ढेर वाहन चालकों के लिए परेशानी बन गए हैं। सड़क मार्ग पर तीखा मोड़ होने के कारण कई बार तो इस सड़क मार्ग पर वाहन फीसल भी रहे हैं ।

ऐसे में बुद्धिजीवियों का कहना है कि अगर कल को कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेवारी लोक निर्माण विभाग की होगी।

लोक निर्माण विभाग एसडीओ गुरबचन सिंह के बोल

वही जब सारी समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग उपमंडल हरिपुर एसडीओ गुरबचन सिंह से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि सड़क पर रेत बजरी फेंकने वाले व्यक्ति से बात की गई है और जल्द ही जेसीबी भेजी जा रही है तथा सड़क के बीच पड़ी रेता बजरी को हटा दिया जाएगा और सड़क को यातायात के लिए साफ और सुरक्षित कर दिया जायेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए 28 तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा जिले में संचालित...

मनीषा मित्तल हत्याकांड: भाई ने की बहन की हत्या, आरोपी को लेकर रोहतक से शिमला पहुंची पुलिस

हिमखबर डेस्क हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती...

मंडी : सड़क पार कर रहे ग्रामीण को टैंकर ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के साथ लगते...

CRPF जवान दीप चंद का निधन, शहर में शोक की लहर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की नाहन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम...