शिवरात्रि महोत्सव में लोक वाद्य यंत्र प्रतियोगिता शुरू, देव ध्वनियों से गूंज उठा पड्डल मेला ग्राउंड

--Advertisement--

शिवरात्रि महोत्सव में लोक वाद्य यंत्र प्रतियोगिता शुरू, देव ध्वनियों से गूंज उठा पड्डल मेला ग्राउंड।

मंडी – अजय सूर्या 

छोटी काशी अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में पड्डल मैदान में महोत्सव के तीसरे दिन देवलुओं की लोक वाद्य यंत्र प्रतियोगिता आरंभ हो गई।

लोक वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में देवलुओं ने करनाल, रणसींघा, शहनाई, ढोल, नगाड़ा, बाम, काहुल, भाणा बजाकर प्रतियोगिता में भाग लिया।

इन ध्वनियों से पूरा पड्डल मेला मैदान देव ध्वनियों से गूंज उठा। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 4 मार्च को होगा।

वाद्य यंत्र प्रतियोगिता के लिए 96 देवताओं के साथ आए देवताओं के साथ आए देवलुओं ने पंजीकरण करवाया। जिसमें से पहले दिन वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में 59 देवताओं के साथ आए देवलुओं ने भाग लिया।

इस दौरान एक देवता के साथ आए दल ने 42 वाद्य यंत्र बजाए, जिसमें से 20 करनाल और 9 चांदी के रणसिंघे थे। महुनाग रिवालसर देवता के साथ आए 6 साल के बजंतरी करण ने भी इस प्रतियोगिता भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरा बोलेरो कैंपर, 18 वर्षीय युवती की मौके पर मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा सामने...

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात! भाई ने पत्नी संग मिलकर की छोटे भाई की हत्या, झील में फेंकी लाश

हिमाचल प्रदेश में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात...

नालागढ़ में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, बद्दी पुलिस ने डेढ़ करोड़ की संपत्ति की सीज

नालागढ़ में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...