नेपाल से 600 KM उड़कर हिमाचल पहुंचा दुर्लभ गिद्ध, पौंग झील में मिला साथी; अब बना रहा घोंसला

--Advertisement--

नेपाल से करीब 600 किलोमीटर की दूरी तय कर दुर्लभ गिद्ध हिमाचल की पौंग झील पहुंचा है, यहां उसे अपना साथी मिल गया है और अब दोनों घोंसला बनाने में जुटे हैं।

हिमखबर डेस्क

नेपाल से करीब 600 किलोमीटर की लंबी उड़ान भरकर अत्यंत संकटग्रस्त प्रजाति का एक सफेद पीठ वाला गिद्ध कांगड़ा पहुंच गया है। हिमाचल के पौंग क्षेत्र में इसे एक साथी के साथ घोंसले पर बैठे देखा गया है। सफेद पीठ वाले इस वयस्क गिद्ध की मौजूदगी ने देश-विदेश के वन्यजीव विशेषज्ञों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह दुर्लभ घटना गिद्धों की लंबी दूरी की आवाजाही और उनके प्रजनन व्यवहार को बारीकी से समझने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी। अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर इस पक्षी का हिमाचल पहुंचना इसके सुरक्षित आवास की तलाश को भी दर्शाता है। इस वयस्क गिद्ध को 16 मार्च, 2026 को नेपाल के शुक्लाफांटा राष्ट्रीय उद्यान में पकड़ा गया था।

इसके बाद राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग, बर्ड्स कंजर्वेशन नेपाल और आरएसपीवी की संयुक्त टीम ने इस पर सैटेलाइट ट्रांसमीटर लगाया था। इसकी सटीक पहचान बनाए रखने के लिए इसकी टांग में जे-81 पहचान संख्या वाली लाल रंग की रिंग भी पहनाई गई थी।

सैटेलाइट ट्रांसमीटर और इस विशेष रिंग के माध्यम से ही विशेषज्ञ इसकी गतिविधियों और उड़ान के मार्ग पर लगातार नजर रख पाए। नेपाल से उड़ान भरने के बाद इसका कांगड़ा के पौंग क्षेत्र तक पहुंचना और वहां घोंसला बनाना इस बात का प्रमाण है कि यह क्षेत्र इन संकटग्रस्त पक्षियों के लिए अनुकूल बना हुआ है।

गिद्ध जीवविज्ञानी माल्याश्री भट्टाचार्य के बोल 

गिद्ध जीवविज्ञानी माल्याश्री भट्टाचार्य ने बताया कि रिहाई के बाद यह गिद्ध करीब दो सप्ताह तक शुक्लाफांटा और आसपास के क्षेत्रों में रहा। इसके बाद उत्तराखंड होते हुए अप्रैल 2026 के मध्य में हिमाचल पहुंचा। तब से यह पौंग क्षेत्र के लगभग 45 किलोमीटर के दायरे में सक्रिय रहा। विशेषज्ञों के अनुसार, इसने यहां एक साथी भी बना लिया है और 4 नवंबर, 2026 को इसे पौंग क्षेत्र में घोंसले पर बैठे देखा गया।

माल्याश्री भट्टाचार्य ने बताया कि कांगड़ा क्षेत्र सफेद पीठ वाले गिद्धों का महत्वपूर्ण प्रजनन स्थल है। जंगलों में आग, अत्यधिक बिरोजा निकालने और पेड़ों की कटाई से इनके प्राकृतिक आवास पर खतरा बढ़ रहा है। नेपाल और भारत के बीच समन्वित संरक्षण आवश्यक है। सैटेलाइट निगरानी और पशु चिकित्सा में इस्तेमाल होने वाली जहरीली दवाओं पर नियंत्रण गिद्धों के भविष्य के लिए जरूरी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के अभिषेक अवस्थी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, बने ग्रेटर बेंडिगो शहर के मेयर

हिमाचल प्रदेश के मंडी निवासी अभिषेक अवस्थी ऑस्ट्रेलिया के...