अंतरराष्ट्रीय रंग में रंगा मंडी का महाशिवरात्रि महोत्सव भव्य अंतरराष्ट्रीय कल्चरल परेड में शामिल हुए विदेशी कलाकार

--Advertisement--

यूक्रेन, थाईलैंड, श्रीलंका, मलेशिया और कजाकिस्तान देशों की दिखी सांस्कृतिक झलक

मंडी, 1 मार्च – अजय सूर्या 

मंडी में 27 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित किए जा रहे छोटी काशी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के तीसरे दिन मंडी में अंतरराष्ट्रीय कल्चरल परेड का आयोजन किया गया। नगर एवं ग्राम नियोजन, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने हरी झंडी दिखाकर परेड को रवाना किया।

कल्चरल परेड उपायुक्त कार्यालय के प्रवेश द्वार से शुरू होकर सेरी मंच होते हुए इंदिरा मार्केट परिसर का चक्कर काटकर वापस वहीं पर संपन्न हुई। जिसमें विदेशों से आए कलाकारों ने प्रमुख रूप से भाग लिया और अपने-अपने देश की संस्कृति का प्रदर्शन किया। इसके अलावा भारत के उत्तरी राज्यों से आए कलाकार भी कल्चर परेड में शामिल हुए।

इस अवसर पर राजेश धर्माणी ने कहा कि इस तरह के आयोजन विभिन्न देशों के मध्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान के सशक्त माध्यम होते हैं। छोटी काशी अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति की इस पहल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि कल्चरल परेड के जरिए हमें देश-विदेश की संस्कृति को नजदीक से देखने का अवसर मिला है। इसके आयोजन से सांस्कृतिक आदान-प्रदान होगा और यहां की देव संस्कृति की महक पूरे भारत सहित विदेशों में भी फैलेगी।

कल्चरल परेड में विदेश से आए यूक्रेन, थाईलैंड, श्रीलंका, मलेशिया और कजाकिस्तान के कलाकारों ने, उत्तर भारत के जम्मू और कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कलाकारों और हिमाचल के चंबा के पांगी और भरमौर, शिमला, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, सिरमौर के कलाकारों ने भाग लिया।

मंडी जिला के मांडव्य कला मंच, संगीत सदन, अमर युवक मंडल, संकल्प युवक मंडल के कलाकार भी इस सांस्कृतिक परेड में शामिल हुए। उत्तर भारत और हिमाचल के 20 सांस्कृतिक दलों ने अपने-अपने क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक झलक पेश की।

इस दौरान विभिन्न देशों के कलाकारों ने विभिन्न प्रकार के करतब करके दिखाए और पारंपरिक परिधानों में अपने-अपने देश का नृत्य किया। जिसे देखने के लिए सेरी मंच और इंदिरा मार्केट में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर विधायक चंद्र शेखर और कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, जीवन ठाकुर भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...