शिमला में स्कूल संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या से दहशत, अब 17 साल की बेटी की जान को खतरा, सुरक्षा की मांग

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जनपद के भट्टाकुफर में सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की दिनदहाड़े हत्या के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोग का कहना है कि देवभूमि जैसे शांतिप्रिय राज्य में ऐसी वारदात होना बेहद चिंताजनक है।

मनीषा का अपने भाई से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। मनीषा अपनी 17 साल की बेटी के साथ स्कूल में अकेली रहती थी। अब लोगों ने बेटी की जान को भी खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

शिमला के भट्टाकुफर में स्कूल संचालिका मनीषा मित्तल की गोली मारकर हत्या के बाद पूरे इलाके में खौफ का माहौल है। मनीषा मित्तल का अपने भाई के साथ काफी सालों से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। यह मामला हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है।

मनीषा पहले भी अपने भाई पर गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। मनीषा अपनी 17 साल की बेटी के साथ स्कूल परिसर में ही अकेली रहती थी। हत्या के बाद अब स्थानीय लोगों ने मनीषा की नाबालिग बेटी की जान को भी खतरा बताया है। लोगों ने पुलिस-प्रशासन से बेटी को तुरंत सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

उधर पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विशेष टीमें गठित कर दी हैं। भाई-बहन के प्रॉपर्टी विवाद समेत सभी एंगल से जांच की जा रही है। लोगों में आक्रोश है कि राजधानी में सरेआम ऐसी वारदात हो गई और आरोपी फरार हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...