शिमला में फिर भूस्खलन, मलबे में दबी कार

--Advertisement--

Image

शिमला, 07 जुलाई – जसपाल ठाकुर

राजधानी शिमला में भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन की खबरें आ रही हैं। बीते कल उपनगर ढली में भूस्खलन की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए। ढली में एक बार फिर भूस्खलन की घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह ढली बाईपास पर एक कार पहाड़ी से गिरे मलबे में दब गई।

इस घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार (HP 14D-0661) को सड़क किनारे पार्क किया गया था। हालांकि भूस्खलन से कोई जनहानि नहीं हुई है, और न ही सड़क बाधित हुई है। भूस्खलन से कुछ अस्थायी मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं। बता दें कि शिमला व आस-पास के इलाकों में आज मौसम साफ बना हुआ है।

बीते मंगलवार की रात हुई व्यापक बारिश की वजह से शहर में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। पिछले कल अलग-अलग जगह हुए भूस्खलन से आठ गाड़ियां तबाह हुईं हैं। राज्य आपदा प्रबंधन की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार सुबह तक बरसात के कारण राज्य में 13 सड़कें, 134 ट्रांसफार्मर और 9 आईपीएच स्कीमें बंद पड़ी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...