कंडक्टर से टिकट लेने पर ही महिलाओं को किराए में मिलेगी 50% छूट, ऑनलाइन बुकिंग पर नहीं

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल सरकार ने हाल ही में महिलाओं को बस किराए में 50 फीसदी छूट की व्यवस्था की है। यह व्यवस्था सिर्फ हिमाचल प्रदेश में चलने वाली बसों में ही लागू है।

साथ ही बसों में 50 फीसदी की छूट महिलाओं को बस में कंडक्टर से टिकट लेने पर ही उपलब्ध है, जबिक एचआरटीसी की बसों में ऑनलाइन टिकट की बुकिंग करने पर महिलाओं को 50 फीसदी छूट की सुविधा उपलब्ध नहीं हैं।

ऑनलाइन टिकट बुक करने पर एचआरटीसी की बसों में छूट न मिलने से प्रदेश की महिलाएं परेशान है। न सिर्फ महिलाओं को मिलने वाली 50 फीसदी छूट व अन्य किसी भी प्रकार व पास का लाभ ऑनलाइन टिकट बुक कराने पर नहीं मिल रहा है। महिलाओं को मिलने वाली 50 फीसदी की छूट के अलावा बाकी किसी भी तरह के पास टिकट की ऑनलाइन बुकिंग करते समय मान्य नहीं है।

एचआरटीसी अधिकारियों का कहना है कि एचआरटीसी बसों में छूट सिर्फ कंडक्टर द्वारा टिकट लेने पर मिलेगी। ऑनलाइन छूट इसलिए नहीं दी जा रही हैं क्योंकि ऐसे में धोखाधड़ी होने की संभावनाएं ज्यादा रहती है। किसी के नाम से कोई और ही व्यक्ति टिकट करवा सकता है।

इसके अलावा आपने अगर एचआरटीसी बस का टिकट ऑनलाइन या काउंटर से ले रखा है और आप किसी कारणवश उस बस में सफर नहीं कर पाते हैं तो आपका टिकट एडजस्ट नहीं होगा। यानी आप इस टिकट का इस्तेमाल एचआरटीसी की अन्य बसों में भी नहीं कर सकेंगे। बड़ी बात यह है कि बस चले जाने के बाद टिकट के पैसे भी वापस नहीं होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...