शिमला में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय सील, CPWD की कार्रवाई

--Advertisement--

शिमला, 10 मई – नितिश पठानियां

राजधानी स्थिति डिप्टी डायरेक्टर एलीमेंट्री एजुकेशन दफ्तर को सील कर दिया गया है। शिमला के चक्कर स्थित ज़िला सीबीआई कोर्ट के फैसले के बाद केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग ने यह कार्रवाई की है।

इसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। सीपीडब्ल्यूडी की टीम सुबह पुलिस बल के साथ कार्यालय पहुंची और दफ्तर से कर्मचारियों को बाहर निकलने के लिए कहा और दफ़्तर को सील कर दिया।

क्या है मामला

ज़िला शिमला प्रारंभिक शिक्षा उप-निदेशक मोहिंदर सिंह का कहना है कि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने कोर्ट के आदेशों का हवाला देकर दफ़्तर सील कर दिया है। दफ़्तर में लगभग 40 के आसपास कर्मचारी कार्यरत हैं। 1970 से पहले से इस भवन में शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय चल रहा था। जिसका डॉक्यूमेंट्री प्रूफ विभाग के पास नहीं है।

2014 से मामला कोर्ट में चल रहा था, जिसको लेकर 2023 में दफ़्तर को खाली करने के आदेश हुए थे। लेकिन शिक्षा विभाग ने स्टे की याचिका कोर्ट में दायर की गई थी जिसे 28 मई को जिला अदालत ने खारिज कर दिया है।

अपेक्स कोर्ट में एक महीने का समय अपील के लिए मिलता है लेकिन केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग ने अचानक से ही कार्यालय को सील कर दिया है। जिससे आज कर्मचारी दफ़्तर छोड़ सड़क पर आ गए हैं। सारे दस्तावेज भी कार्यालय के अंदर ही है। फिलहाल मामले को लेकर शिक्षा विभाग कानूनी सलाह ले रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...