डगोह के पास 2 कारों में टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

पठानकोट-भरमौर एनएच पर डगोह में 2 कारों में टक्कर हो गई। हादसे में 2 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इसके अलावा दोनों कारों को भी भारी नुक्सान हुआ है।

जानकारी के अनुसार सोमवार काे सुबह संजीव कुमार निवासी वृंदावन गार्डन अमृतसर अपने परिवार के साथ अपनी निजी आल्टो कार एचपी 40बी-3993 में सवार होकर चम्बा के लिए रवाना हुए, लेकिन जब यह लोग करीब साढ़े 9 बजे डगोह नामक स्थान पर एक मोड़ पर पहुंचे तो बनीखेत की और से आ रही एक्सयूवी कार एचपी 47बी-0541 ने गलत दिशा में मोड़ को काटते हुए टक्कर मार दी।

इस हादसे में एक्सयूवी में सवार एक महिला और चालक को मामूली चोटें लगीं। वहीं इस टक्कर में दोनों वाहनों का भारी नुक्सान हो गया। गनीमत यह रही कि टक्कर के बाद आल्टो कार सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर से टकराते हुए सड़क पर ही रुक गई नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

हादसे के बाद दोनों पक्षों में काफी समय तक बातचीत का सिलसिला चलता रहा जिसके बाद एक्सयूवी चालक ने अपनी गलती मानते हुए आल्टो कार के हुए नुक्सान का हर्जाना दिया। जिसके बाद दोनों वाहनों में सवार हुए लोग अपने-अपने गंतव्य की और रवाना हुए। दोनों पक्षों में इस आपसी हुए समझौते के चलते यह मामला पुलिस में दर्ज नहीं हो पाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...