शिमला में कुत्ते की गोली मारकर हत्या, FIR दर्ज

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां के खलीनी कस्बे की फारेस्ट कॉलोनी में एक शख्स ने एक कुत्ते को गोली मार दी जिससे कुत्ते की मौत हो गई। इस घटना की सूचना लोअर खलीनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी।

शिकायत पर न्यू शिमला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली। एफआईआर में आर्म्स एक्ट भी लगाया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

लोअर खलीनी में रहने वाले सन्नी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बुधवार दोपहर बाद लगभग 3:40 बजे उन्होंने फॉरेस्ट कॉलोनी के पास तेज़ आवाज सुनी और मौके पर पाया कि एक कुत्ता दर्द से तड़फ रहा है और कुछ समय बाद कुत्ते की मृत्यु हो गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि इस दौरान एक व्यक्ति फारेस्ट कॉलोनी में देखा गया, जिसके हाथ में बंदूक थी।

न्यू शिमला के एसएचओ ने बताया कि इस घटना को लेकर आईपीसी की धारा 429 (पशु बध) और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जांच टीम मौके पर पड़ताल कर रही है। इस मामले में अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...