डीएवी कांगड़ा में 250 छात्रों को वितरित किए टैबलेट

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में बुधवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के वार्षिक परीक्षा परिणाम में मेरिट सूची में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले 250 छात्रों को टैबलेट प्रदान करने के लिए एक विशिष्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर प्राचार्य ने सभी को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह बहुत गौरव का विषय है कि हमारे महाविद्यालय से 250 विद्यार्थियों ने शिक्षा में उत्कृष्ट मेरिट प्राप्त करते हुए टैबलेट प्राप्त किए हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे महाविद्यालय की यह परंपरा रही है कि प्रत्येक वर्ष हमारे छात्र विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम में शीर्ष मेरिट सूची में अपना स्थान बनाते हैं और इस सत्र में भी यह परंपरा कायम रही है और यह सब विद्यार्थियों के परिश्रम और अध्यापकों की मेहनत का ही परिणाम है इसके लिए विद्यार्थी और अध्यापक भी बधाई के पात्र हैं ।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रध्यापक वर्ग में डॉ नरेश शर्मा, डॉ आशीष मेहता, डॉ कुलदीप सिंह, डॉ अरूणदीप‌ शर्मा, डॉ शैलजा ठाकुर, डॉ सीमा देवी, प्रो राखी महाजन, प्रो आंचल, डॉ नितिका महाजन, प्रो कीर्ति राणा, प्रो मालविका अवस्थी उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...