​शिमला के ठियोग में गहरी खाई में लुढ़की कार, हादसे में 23 व 25 वर्षीय युवकों की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

शिमला, 28 अप्रैल – नितिश पठानियां

ठियोग उपमंडल के क्यारटू में एक कार खाई में जा गिरी। कार में चार युवक सवार थे। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कार (CH 03D-1471) क्यारटू से ठियोग के धर्मपुर की तरफ जा रही थी। इस दौरान क्यारटू के पास चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार को अंकुश चला रहा था।

ठियोग पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों को खाई से बाहर निकाला। हादसे में मृतक की पहचान अंकुश (25) पुत्र योगिंदर सिंह निवासी क्यारटू, व अभिषेक (23) पुत्र राजू निवासी धर्मपुर के रूप में हुई है। घायलों में ललित और दलीप शामिल हैं। जिन्हें ठियोग सिविल अस्पताल से आईजीएमसी रैफर किया गया है।

डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा के बोल

ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। दो घायलों की हालत खतरे से बाहर है। हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और कारणों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अटूट रिश्ते का दर्दनाक अंत : भाई की अर्थी देख बहन के भी थमे प्राण, दोहरा मातम

हिमखबर डेस्क  देवभूमि के हमीरपुर जिले का भोरंज उपमंडल इन...

फौजियों पर विवादित टिप्पणी कर घिरी हिमाचल की इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल

हिमखबर डेस्क  इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर इन दिनों विवादित बयान को...

परिजनों को थी उम्मीद…पर मिली गम की खबर, 14 दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव

चम्बा - भूषण गुरूंग  पर्यटन नगरी डल्हौजी के सुभाष चौक-बस...