मनाली में मानवता शर्मसार! होटल में ठहरी 2 वर्षीय बच्ची से दुर्व्यवहार, मामला दर्ज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली से एक रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक निजी होटल में ठहरे पंजाब के लुधियाना निवासी परिवार की दो वर्षीय मासूम बच्ची के साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया गया है।

वहीं, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, लुधियाना (एसबीएस नगर) निवासी परिवार15 अप्रैल को मनाली घूमने आया था।

आरोप है कि रात करीब 9:40 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी दो वर्षीय बेटी के साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया गया। इस घटना से बच्ची बुरी तरह डर गई है और उसे गहरा मानसिक आघात पहुंचा है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उन्होंने इस संदिग्ध हरकत को लेकर आरोपी को पूछताछ करने की कोशिश की, तो आरोपी ने परिजनों को जान से मारने की धमकी दी, जिससे परिवार दहशत और आक्रोश में आ गया।

मुकदमा दर्ज

वहीं, शिकायत मिलने के बाद मनाली पुलिस ने तत्काल पॉक्सो अधिनियम की धारा 8 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल के बोल 

इधर, कुल्लू के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मदन लाल कौशल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

वहीं, इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं और पीड़ित परिवार दहशत और आक्रोश में आ गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...