पुलिस ने बद्दी हत्याकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

बद्दी – रजनीश ठाकुर 

सोलन जिले के बद्दी में हुई युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस हत्या को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

एसपी विनोद धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि उस दिन तीनों साथी शराब पी रहे थे, फिर अचानक किसी बात को लेकर इनके बीच कहासूनी हो गई।

जिसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि दोनों आरोपियो ने मृतक पर हमला कर दिया और उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद वह दोनों मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने इस मामले को लेकर तुरंत कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफतला हासिल की।

जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड लेकर मामले में आगे की पूछताछ की जाएगी।

हालांकि पुलिस ने हत्या की असल वजह नहीं बताई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी कुमार निवासी बिहार व राहुल सिंह निवासी नूरपुर कांगड़ा के रुप में हुई है। वहीं मृतक की पहचान ओमकार चौधरी, निवासी जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रुप में हुई है।

14 अप्रैल का था मामला 

14 अप्रैल को पुलिस थाना बद्दी में यह मामला दर्ज किया गया था, पुलिस को बिलांवाली लबाणा क्षेत्र के खेतों में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...