कोटला पुलिस चौकी अब थाना, अतिरिक्त मुख्य गृह सचिव ने जारी किए दर्जा बढ़ाने के आदेश

--Advertisement--

कोटला – स्वयंम 

प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए ज्वाली क्षेत्र की कोटला पुलिस चौकी को अपग्रेड कर पुलिस थाना बनाने का फैसला लिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह केके पंत ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं।

यह निर्णय पुलिस अधिनियम 2007 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के प्रावधानों के तहत लिया गया है। अधिसूचना के अनुसार, पुलिस महानिदेशक की सलाह के बाद कोटला चौकी को अब पूर्ण पुलिस थाना का दर्जा दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पुलिस सेवाओं को और मजबूत किया जा सकेगा।

प्रदेश सरकार के इस फैसले के तहत पहले ज्वाली पुलिस थाना के तहत आने वाले कई गांवों और पंचायतों को अब नवगठित कोटला पुलिस थाना के अधीन कर दिया गया है।

इनमें वलाह कोटला, सोलधा, न्यांगल, त्रिलोकपुर, भाली, जोल, सियूणी, जांगल, कुठेहड़, नढोली, डोल (भटेहड़), पदर, रजोल, कोटी वण्डा और वेही पटियार पंचायतें शामिल हैं।

इन पंचायतों के तहत आने वाले दर्जनों गांव अब कोटला पुलिस थाना क्षेत्र में आएंगे। इस बदलाव से स्थानीय लोगों को पुलिस संबंधी सेवाएं पहले से ज्यादा नजदीक मिलेंगी और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की प्रतिक्रिया समय में सुधार होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...