परिजनों को थी उम्मीद…पर मिली गम की खबर, 14 दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

पर्यटन नगरी डल्हौजी के सुभाष चौक-बस स्टैंड मार्ग पर वीरवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान नील कमल उर्फ मिट्ठू (40) निवासी सदर बाजार डल्हौजी के रूप में हुई है, जो पिछले कई दिनों से लापता था।

जानकारी के अनुसार वीरवार को सुभाष चौक-बस स्टैंड मार्ग पर स्थानीय लोगों को तेज दुर्गंध महसूस हुई, जिसकी सूचना नगर परिषद को दी गई।

मौके पर पहुंचे नगर परिषद के कर्मचारियों ने जब छानबीन की, तो एक निजी भवन के पीछे सड़क से नीचे झाड़ियों में शव पड़ा मिला।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया। कपड़ों और जूतों के आधार पर परिजनों ने शव की पहचान नील कमल के रूप में की।

बता दें कि नील कमल 2 अप्रैल से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर पुलिस थाना डल्हौजी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।

पुलिस भी युवक की तलाश में जुटी हुई थी। परिजनों को उम्मीद थी नील कमल सकुशल मिल जाएगा, लेकिन वीरवार को जब उसका शव बरामद हुआ तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि व्यक्ति की मौत संभवतः सड़क मार्ग से ऊंचाई से गिरने के कारण हुई है। परिजनों ने भी इस मामले में फिलहाल कोई संदेह नहीं जताया है।

एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी के बोल 

एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल डल्हौजी में करवाया गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अटूट रिश्ते का दर्दनाक अंत : भाई की अर्थी देख बहन के भी थमे प्राण, दोहरा मातम

हिमखबर डेस्क  देवभूमि के हमीरपुर जिले का भोरंज उपमंडल इन...

फौजियों पर विवादित टिप्पणी कर घिरी हिमाचल की इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल

हिमखबर डेस्क  इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर इन दिनों विवादित बयान को...