जिला परिषद चेयरमैन का आरक्षण रोस्टर भी जारी, जानें काैन से जिले की सीट आरक्षित

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। पंचायतीराज विभाग की ओर से शुक्रवार को जिला परिषद के चेयरमैन का आरक्षण रोस्टर भी जारी कर दिया गया है।

पंचायत प्रधान, पंचायत वार्ड सदस्य, बीडीसी सदस्य और जिला परिषद वार्डों के लिए आरक्षण पहले ही तय कर दिया गया था। अब जिला परिषद चेयरमैन का रोस्टर भी जारी कर दिया गया है। इसी के साथ ही पंचायतीराज चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

कुल मिलाकर करीब 55 फीसदी सीटें आरक्षित की गई हैं, जबकि महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण मिलने से ओपन सीटें लगभग 45 फीसदी रह गई हैं। उप प्रधान पद के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवार चुनाव लड़ सकेंगे।

किस जिले में किस श्रेणी के लिए आरक्षित हुई जिला परिषद चेयरमैन का पद

जिला परिषद सीट का नाम आरक्षण रोस्टर

  • सिरमौर एससी (महिला)
  • सोलन एससी (महिला)
  • मंडी एससी
  • किन्नौर एसटी
  • लाहौल-स्पीति एसटी (महिला)
  • कांगड़ा ओबीसी (महिला)
  • हमीरपुर महिला (सामान्य)
  • चंबा महिला (सामान्य)
  • शिमला ओपन
  • कुल्लू ओपन
  • ऊना ओपन
  • बिलासपुर ओपन
--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR करने के दिए आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  दोहरी नागरिकता पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं...

शराब ठेका बंद करने को लेकर बस्सी पंचायत में दिन-रात धरने पर बैठी महिलाएं

हिमखबर डेस्क  मंडी जनपद के सराज विधानसभा क्षेत्र की बस्सी...

पंचायत चुनाव में जमानत बचाने के लिए चाहिए 6 फीसदी वोट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी...

इंतजार खत्म! हिमाचल में कांग्रेस ने नियुक्त किए ब्लॉक अध्यक्ष, यहां देखें लिस्ट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस संगठन में लंबे समय से...