कोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR करने के दिए आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

दोहरी नागरिकता पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने रायबरेली में राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज करने को कहा है।

दरअसल, राहुल गांधी के पार ब्रिटेन के साथ-साथ भारत की भी नागरिकता है, जिस पर कई बार सवाल उठते आए हैं। यानी कि अगर राहुल गांधी ब्रिटेन के भी नागरिक हैं, तो वह भारत में कैसे सांसद बन सकते हैं।

भारतीय संविधान के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के पास दोहरी नागरिकता है, तो वह चुनाव नहीं लड़ सकता। राहुल गांधी रायबरेली से कांग्रेस सांसद हैं।

वर्ष 2024 में उन्हें सांसद चुना गया था। उस दौरान विग्रिेश शिशिर ने कोर्ट में याचिका लगाई थी कि अगर राहुल गांधी के पास ब्रिटेन की नागरिकता है, तो वह भारत में कैसे चुनाव लड़ सकते हैं। उनका भारत में सांसद बनना गैरकानूनी है।

जस्टिस सुभाष विद्यार्थी की बेंच ने याचिका पर सुनवाई करते हुए राहुल गांधी पर एफआईआर करने के आदेश दिए हैं। हालांकि अब सीबीआई नागरिकता मामले की जांच करेगी कि क्या राहुल गांधी के पास सच में ब्रिटेन की नागरिकता है या नहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...