फार्मेसी ऑफिसर (एलोपैथी) के 18 पदों पर बैचवाइज होगी भर्ती, इस दिन तक करें ऑनलाइन पंजीकरण

--Advertisement--

निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हिमाचल प्रदेश द्वारा फार्मेसी ऑफिसर (एलोपैथी) जॉब ट्रेनी के 18 पद बैच आधार पर भरें जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती प्रक्रिया विभिन्न श्रेणियों एवं बैच के अनुसार निर्धारित की गई है।

  • इनमें अनारक्षित श्रेणी के 7 पद मार्च 1999 बैच, अनारक्षित श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में 2 पद दिसंबर 1999 बैच से,
  • अनुसूचित जाति की अनारक्षित श्रेणी में 4 पद मार्च 2004 बैच से,
  • अनुसूचित जाति की अंत्योदय/वीपीएल श्रेणी में 1 पद दिसंबर 2009 बैच से,
  • अन्य पिछड़ा वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में 2 पद सितंबर 2002 बैच से
  • और अन्य पिछड़ा वर्ग की अंत्योदय/वीपीएल श्रेणी में 1 पद दिसंबर 2002 बैच से
  • तथा एसटी श्रेणी के अनारक्षित वर्ग में 1 पद दिसंबर 2006 बैच से भरे जाएंगे।

20 अप्रैल तक करें ऑनलाइन पंजीकरण

ज़िला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी, जिनका नाम अभी तक रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वे 20 अप्रैल से पहले अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट eemis.hp.nic.in पर दर्ज करवा लें, ताकि भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकें।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय ऊना के दूरभाष नंबर 01975-226063 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR करने के दिए आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  दोहरी नागरिकता पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं...

शराब ठेका बंद करने को लेकर बस्सी पंचायत में दिन-रात धरने पर बैठी महिलाएं

हिमखबर डेस्क  मंडी जनपद के सराज विधानसभा क्षेत्र की बस्सी...

पंचायत चुनाव में जमानत बचाने के लिए चाहिए 6 फीसदी वोट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी...

जिला परिषद चेयरमैन का आरक्षण रोस्टर भी जारी, जानें काैन से जिले की सीट आरक्षित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की...