शिकार समझकर अपने साथियों पर ही बरसा दी गोलियां, एक की मौत व एक गंभीर

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के सैनवाला के जंगल में फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को गंभीर अवस्था में मेडिकल कालेज नाहन रेफर किया गया है‌। सूचना मिलते ही डीएसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।

पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के सेनवाला के जंगल में मंगलवार देर रात को तीन लोग जंगल में शिकार करने गए हुए थे। इस दौरान रामेश्वर व गीताराम जंगल में एक साथ खड़े थे तथा एक व्यक्ति उनके विपरीत बंदूक के साथ खड़ा था। जगन्नाथ को जैसे ही सामने से कोई आवाज आई, तो उसने जानवर समझ कर उन पर फायरिंग कर दी।

इस फायरिंग में रामेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गीताराम गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग जंगल में पहुंच गए, तो देखा की रामेश्वर व गीताराम खून से लथपथ झाड़ियों में पड़े हुए थे। पास जाकर देखा, तो रामेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गीताराम को गंभीर अवस्था में 108 एंबुलेंस की सहायता से मेडिकल कालेज नाहन ले जाया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने मामलेे की पुष्टि की है। उन्‍होंने बताया फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने जगन्नाथ को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...